जनपद पंचायत पाटन में कुर्मी समाज से बने जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष :  तहसील साहू संघ के पूर्व अध्यक्ष अश्वनी साहू ने लगाया आरोप…भाजपा लगातार साहू समाज का कर रही उपेक्षा


पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के पूर्व अध्यक्ष अश्वनी साहू ने कहा कि आज जनपद पंचायत पाटन मे जनपद अध्यक्ष एवं जनपद उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन मे साहू समाज को उपेक्षा शिकार हो ना पड़ा है। क़ृषि उपज मंडी दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष और तहसील साहू समाज के पूर्व अध्यास अश्वनी साहू ने कहा कि भाजपा हर बार साहू समाज की उपेक्षा करती आ रही है।पिछला विधान सभा चुनाव मे भी दुर्ग जिला में एक भी साहू सामाज का विधायक प्रत्याशी नहीं बनाया गया था।
लोकसभा चुनाव मे साहू सामाज की घोर उपेक्षा की गईं।।भारतीय जनता पार्टी ने लगातार साहू सामाज का घोर अपमान किया है। इसका नजारा आज पाटन जनपद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव मे देखा गया । साहू समाज के महिला को अध्यक्ष नहीं बनाना साहू समाज के प्रतिभा एवं योग्यता के साथ खिलवाड है। इससे भाजपा की मानसिकता पता चल गई है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय मे साहू समाज भाजपा को सबक सिखाएगी।