मौर्यध्वज सेन
नगरी/सिहावा, बेलरगांव।भाजपा के 400 पार और एक बार फिर मोदी सरकार को साकार करने दिनेश्वरी नेताम, अध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी और महेन्द्र नेताम, जिलाध्यक्ष भाजपा अजजा मोर्चा जिला धमतरी लोकसभा चुनाव में कोरबा के रामपुर विधानसभा क्षेत्र में मोर्चा संभाले हुए हैं।

दिनेश्वरी महेन्द्र नेताम ने बताया कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार हमें कोरबा संसदीय क्षेत्र से भाजपा की लोकप्रिय प्रत्याशी सुश्री सरोज पाण्डेय को जीत दिलाने एवं नरेन्द्र भाई मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प को साकार करने का दायित्व मिला है। जिसे हम पूरी तन्मयता के साथ रामपुर विधानसभा क्षेत्र में बखूबी लगे हुए हैं।
उन्होंने बताया कि रामपुर विधानसभा अजजा के लिए आरक्षित सीट है। यहां के पांच मंडल बरपाली, करतला, उरगा, कुदमुरा और गढ उपरोढा मंडल में 284 बूथ हैं। चिलचिलाती गरमी के बावजूद भी यहाँ के मतदाताओं में मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने गजब का उत्साह है। यहां तीसरे चरण के 7 मई को मतदान होना है।
पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर जी, रामपुर विधानसभा प्रभारी महासमुन्द विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा जी के मार्गदर्शन, रामपुर विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्षों एवं धमतरी, महासमुन्द एवं बस्तर जिले के प्रवासी कार्यकर्ताओं के साथ कोरबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पाण्डेय जी को भारी मतों से जीत दिलाने संकल्पित हैं।






