17 एवं 19 दिसंबर को वार्ड पंच आरक्षण की कार्यवाही

दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 में आरक्षण की कार्यवाही किए जाने हेतु समय-सारणी प्रसारित की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में आरक्षण की कार्यवाही हेतु अधिकारी प्राधिकृत किया है।
प्राधिकृृत अधिकारियों द्वारा 17 एवं 19 दिसंबर को आरक्षण की कार्यवाही संपन्न करेंगे। उपसंचालक पंचायत सुश्री काव्या जैन से मिली जानकारी अनुसार जनपद पंचायत अध्यक्ष/जिला पंचायत सदस्य हेतु प्राधिकृत अधिकारी कलेक्टर दुर्ग। जनपद पंचायत सदस्य/सरपंच हेतु प्राधिकृत अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), अनुभाग दुर्ग/धमधा/पाटन।
इसी प्रकार वार्ड पंच हेतु प्राधिकृत अधिकारी तहसीलदार दुर्ग/धमधा/पाटन होंगे। 17 दिसंबर 2024 को प्रातः 11 बजे से कार्य पूर्णतः तक जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में प्राधिकृत अधिकारी कलेक्टर दुर्ग द्वारा दुर्ग जिले के जनपद पंचायत अध्यक्ष/जिला पंचायत सदस्य आरक्षण की कार्यवाही की जाएगी। 17 दिसंबर 2024 को प्रातः 10 बजे से कार्य पूर्ण होने तक प्राधिकृत अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुभाग दुर्ग/धमधा/पाटन द्वारा संबंधित कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) में जनपद पंचायत दुर्ग/धमधा/पाटन के जनपद पंचायत सदस्य/सरपंच हेतु आरक्षण की कार्यवाही की जाएगी। इसी प्रकार 17 दिसंबर एवं 19 दिसबंर 2024 को प्रातः 10 बजे से कार्य पूर्ण होने तक प्राधिकृत अधिकारी तहसीलदार दुर्ग/धमधा/पाटन द्वारा जनपद पंचायत दुर्ग/धमधा/पाटन के सभाकक्ष में वार्ड पंच के आरक्षण की कार्यवाही सम्पन्न की जाएगी।






