पाटन। छत्तीसगढ़ के प्रमुख पारंपरिक एवं लोकपर्व पोरा तिहार के अवसर पर जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन से गहराई से जुड़ा पर्व है। यह पर्व हमारे किसानों, कृषि कार्य और पशुधन के प्रति सम्मान एवं आभार की भावना को दर्शाता है। पोरा तिहार के माध्यम से हमारी मिट्टी, खेती-किसानी और छत्तीसगढ़ी संस्कृति की खूबसूरत झलक देखने को मिलती है।

श्रीमती कीर्ति नायक ने कहा कि हमारी लोकपरंपराएं और तीज-त्योहार ही छत्तीसगढ़ की पहचान और सांस्कृतिक विरासत हैं। इन्हें सहेजना और आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने पोरा तिहार के अवसर पर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे और उत्साह के साथ मनाने की अपील की।






