पाटन – महाशिवरात्रि के पावन एवं आध्यात्मिक अवसर पर श्रीमती कीर्ति नायक, अध्यक्ष, जनपद पंचायत पाटन ने राजिम कुंभ क्षेत्र के कुलेश्वर महादेव टोला घाट स्थित शिव मंदिर, ग्राम कौही में भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली के लिए मंगलकामनाएँ प्रकट कीं। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण, श्रद्धा और आस्था के बीच उन्होंने बाबा भोलेनाथ से क्षेत्र के निरंतर विकास और सामाजिक सौहार्द्र की प्रार्थना की।
श्रीमती कीर्ति नायक ने कहा कि बाबा भोलेनाथ की कृपा से क्षेत्र निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो, यही उनकी कामना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति और जनसेवा की प्रेरणा है।
महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की उपस्थिति से मंदिर परिसर शिवमय हो गया और धार्मिक वातावरण में आस्था व भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।







