जनपद सभापति रमन टिकरिहा ने डिड़गा में चल रहे मनरेगा कार्यों का किया निरीक्षण, ग्राम के 202 मजदूरों से मिलकर विकास कार्यों का लिया जायजा

रानीतराई । जनपद पंचायत पाटन के सभापति रमन टिकरिहा ने आज ग्राम पंचायत डिड़गा में मनरेगा के तहत चल रहे कार्य बांधा तालाब गहरीकरण कार्य जिसकी स्वीकृत राशी 8 लाख 55 हजार के कार्य का मुआयना किया एवम बांधा तालाब में चल रहे गहरीकरण निर्माण कार्य के 202 मजदूरों की उपस्थिति में उनसे संवाद कर ग्राम का हाल चाल जाना पिछली बार नहर पार में मनरेगा कार्य के दौरान ग्रामीणों ने दो जगह हैंडपंप की माँग की थी, जिसकी खुदाई हो चुकी है पानी की व्यवस्था के लिये एवमं आत्मानन्द इंग्लिश माध्यम विद्यालय में ग्राम डिड़गा के बच्चों के प्रवेश के लिये भी ग्रामीण जनों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, एवं उनके ओएसडी आशीष वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू एवम जनपद सभापति रमन टिकरिहा सहित समस्त जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

जनपद सभापति रमन टिकरिहा ने सभी को आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री के सुशासन में कहीं कोई कमी नहीं रहेगी सभी मजदूरों को पर्याप्त काम मिल रहा है,ग्राम डिड़गा में आवश्यकता अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर कार्यों की स्वीकृति निरंतर होती रहेगी सुन्दर समृद्ध ख़ुशहाल गाँव की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में निरंतर हम अग्रसर हैं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित सचिव पारख साहू, विष्णु वर्मा, कुणाल बंजारे, श्री राम चेलक, राजेंद्र वर्मा, कमलेश यादव, रामप्रताप सेन, सुमन यादव, स्वरूप ठाकुर, मोहन मार्कंडेय, ललिता चेलक, फेकन यादव, चंद्रिका बांधे, तिहारिन बाई सहित समस्त मजदूर गण उपस्थित थे।