जनपद अध्यक्ष रामबाई सिन्हा ने किया परिवार के साथ कांवरियों का स्वागत, शिव पूजा के बाद भोले को भंडारा पर कांवरियों ने प्रसाद ग्रहण किया


पाटन। ठाकुराइन टोला से देवबलौदा प्राचीन शिव मंदिर तक आज से शुरू हुई कांवर यात्रा का ग्राम झीट में जनपद अध्यक्ष राम बाई सिन्हा ने अपने परिवार के साथ स्वागत किया। बोल बम का जयकारा लगाते हुए कांवरियों की टोली झिट पहुंची। सबसे पहले श्रीमती राम बाई सिन्हा अपने पति गजानंद सिन्हा , पुत्र सूरज सिन्हा तथा पूत्र बधु के साथ कांवरियों का पूजा अर्चना कर स्वागत किया। इसके बाद सभी कांवरियों के लिए सिन्हा परिवार द्वारा भाले का भंडारा का आयोजन किया गया जिसमे सभी ने महाप्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद सभी कांवरिया देव बलौदा के प्राचीन शिव मंदिर जाने के लिए रवाना हुए। इसके बाद सोमवार को मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। इस अवसर पर परस साहू, गोपेंद्र सिन्हा, सहित अन्य मौजूद थे।