रीपा के ब्लॉक अध्यक्ष बने जनपद सभापति रूपचंद साहू, सीईओ कोठारी निभाएंगे सचिव की जिम्मेदारी, देखिए कौन कौन शामिल है ब्लॉक टीम में


पाटन। जनपद सभापति रूपचंद साहू को महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा)का ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया है। सीईओ की जिम्मेदारी मुकेश कोठारी को दी गई है।। इसके अलावा टीम के गठन किया है उसमें सदस्य के रूप में जनपद सदस्य रमन टिकरिया , जनपद सदस्य दिनेश साहू, बैंक आफ बड़ौदा के प्रबंधक वरुण सिंह, अतुल चंद साहू, अनुज गोयल, यशवंत वर्मा, धीरेंद्र साहू, संजय सिंह को शामिल किया गया है। पूरा टीम मिलकर विकास खंड स्तर में मूलभूत आधोसंरचना, तकनीकी मार्गदर्शन और विक्रय हेतु कार्य करेंगे। रूपचंद के अध्यक्ष नियुक्त होने पर कांग्रेस नेता जवाहर वर्मा, अजय राजपूत, जनपद सदस्य बबलू मार्केंडे, त्रिभुवन यदु, हेमंत कपूर ने बढ़ाई दी है।