जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने ग्राम अमलीडीह में सुनी प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, पल्स पोलियो अभियान में निभाई अहम भूमिका, खेल मैदान की बाउंड्रीवाल का किया भूमिपूजन

पाटन। जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के ग्राम अमलीडीह में कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों के साथ प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रेरणादायी कार्यक्रम ‘मन की बात’ का श्रवण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार देशवासियों को जनसेवा, सामाजिक सरोकार और राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करते हैं।

इसके पश्चात श्रीमती कीर्ति नायक ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत नवजात एवं छोटे बच्चों को पोलियोरोधी दवा की खुराक पिलाकर अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि अपने बच्चों को समय-समय पर पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि स्वस्थ एवं पोलियोमुक्त भारत के संकल्प को साकार किया जा सके।

इसके बाद श्रीमती कीर्ति नायक ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में ग्राम अमलीडीह के खेल मैदान में बनने वाली बाउंड्रीवाल का विधिवत भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि यह निर्माण कार्य खिलाड़ियों को सुरक्षित एवं बेहतर खेल वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल अधोसंरचना का विकास युवाओं की प्रतिभा को नई पहचान देगा और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगा।

श्रीमती कीर्ति नायक ने कहा कि उनके लिए क्षेत्र का विकास, जनसेवा और प्रत्येक वर्ग के हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी संकल्प के साथ वे निरंतर अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण के कार्यों को गति दे रही हैं।

इस अवसर पर सरपंच गोकूल साहू ,कमलेश्वरी साहू,शैलेष शर्मा,खेमचंद जोशी,नीरा चौहान
फुलेश साहू , जितेंद्र साहू ,भुनेश्वरी धीवर
वेणु ठाकुर,प्रतिमा पटेल
गीतांजली ,लक्ष्मी गुर्वेकर
उषा साहू ,निर्मला साहु सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।