झीट समिति में गड़बड़ी: स्टॉक में मिला अतिरिक्त धान, कांग्रेसियों ने बोला धावा; प्रदेश स्तर पर गरमाया मामला, पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी पहुंचेंगे


बलराम यादव
पाटन। सेवा सहकारी समिति झीट में धान को लेकर बवाल मचा हुआ है। अभी यहां पर कांग्रेस के कार्यकर्ता भारी संख्या में समिति में पहुंच चुके हैं ।जानकारी के मुताबिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एवं किसानों का आरोप है की झीट सेवा सहकारी समिति में स्टाक से अधिक मात्रा में धान का उपलब्धता कई गंभीर संदेहों को जन्म देती है।  बताया जा रहा है कि झीट के एक भाजपा नेता के करीब 100 कट्टा धन यहां पर बिना किसी टोकन एवं बिना गेट पास के अंदर पहुंच गए हैं और उसे तौलाई करके स्टॉक में छल्ली भी कर दिया गया है ।मामले के गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस के दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर साथ ही साथ कांग्रेस नेता पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष जवाहर वर्मा, अंशु रजक धर्मेंद्र साहू, हरीश सहित मौजूद है।