पंडरिया।जगन्नाथ पब्लिक स्कूल, रापा पेंड्रीकला के छात्र दिवेश कुमार, पिता पन्नालाल का जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 की प्रतीक्षा सूची से चयन हुआ है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
दिवेश कुमार की सफलता पर विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थी के परिश्रम, अभिभावकों के सहयोग तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन का सुखद परिणाम है। दिवेश का चयन अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।

जगन्नाथ पब्लिक स्कूल विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रोत्साहित करने हेतु निरंतर प्रयासरत है। विद्यालय परिवार ने दिवेश कुमार एवं उनके अभिभावकों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।






