स्वामी कृष्णानंद का दिव्य आध्यात्मिक प्रवचन


पंडरिया। नगर के राजमहल मैदान में स्वामी कृष्णानंद का आगमन 04 जनवरी,दिन गुरुवार सुबह 11 बजे होगा। जिसमें पश्चात शोभायात्रा निकाली जाएगी।
दोपहर 2 बजे से मंचीय क्रार्यक्रम व 3 बजे से 4 बजे तक दिव्य आशीर्वचन का कार्यक्रम होगा।
5 जनवरी शुक्रवार प्रातः 9 बजे 10.30 ब्रह्मदीक्षा होगा।
“सदविप्र समाज सेवा के संस्थापक” स्वामी कृष्णानंद महराज का आगमन नगर में हो रहा है।सद्गुरू देव भारतीय सनातन ऋषि परंपरा के संवाहक है तथा संपूर्ण मानवता को जाति- पाति धर्म, वर्ग, संप्रदाय से ऊपर उठाकर सद्विप्र समाज की स्थापना कर एक नये मानव समाज की स्थापना का सुत्रपात किए है।सद्गुरू देव द्वारा ध्यान कि एक नयी तकनीक “दिव्य गुप्त विज्ञान” की खोज की गई है,जो आज के समय के लिए “कामधेनु” है। जिसे व्यक्ति सीख कर समस्त संसारिक तापो (दैहिक, दैविक, भौतिक) से मुक्त होकर अध्यात्म के साथ साथ संसार में सफल हो सकता है।कार्यक्रम का आयोजन सदविप्र समाज सेवा द्वारा किया जा रहा है।