30 जून 2025 को कर्मा भवन पोटियाकला दुर्ग मै संभाग स्तरीय सामाजिक सदभावना महासम्मेलन


      दुर्ग। छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के दुर्ग संभागाध्यक्ष चंद्रशेखर साहू ने जानकारी दी है कि दिनांक 30जून 2025 दिन सोमवार को प्रातः 11.00बजे माँ कर्मा भवन पोटियाकला दुर्ग मै संगठन के दुर्ग संभाग के अंतर्गत जिला दुर्ग, राजनांदगाव, बालोद, खैरागढ़, कबीरधाम, बेमेतरा, मोहला-मानपुर के कार्यकारिणी का विस्तार एवं दुर्ग संभाग स्तरीय कार्यकारिणी का विस्तार, सामाजिक सदभावना एवं महासम्मेलन किया जावेगा l इस अवसर पर कार्यकारिणी विस्तार के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण हेतु  एक पेड़ माँ का नाम अतिथियों द्वारा रोपित किया जावेगा और सामाजिक समरसता मे विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जावेगा एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता तका संदेश दिया जावेगा lउक्त महासम्मेलन मे प्रदेश अध्यक्ष मेघनाथ यादव,प्रदेश संयोजक ब्रम्हदेव पटेल, प्रदेश महामंत्री लखन लाल साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष गण संत कुमार केसकर, अनुरूप साहू, घनश्याम देवांगन, भोजराम डडसेना,कोष अध्यक्ष जीवनलाल सिन्हा, मुख्य सलाहकार रमेश साहू, अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ प्रांताध्यक्ष भानु प्रताप यादव, साहित्य एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रांताध्यक्ष डा. कृष्ण कुमार पाटिल, मीडिया प्रभारी डा. डी. पी. देशमुख, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजिका श्रीमती सुमन देवांगन, भिलाई स्टील प्लांट अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष विजय कुमार रात्रे, संगठन सचिव भागवत सोनी, कार्यालय सचिव डा. कल्याण साहू, रायपुर संभाग अध्यक्ष ईश्वर पटेल, बिलासपुर संभाग अध्यक्ष संतोष पटेल, एवं सभी समाज प्रमुख एवं सर्व समाज संगठन के पदाधिकारी गण उपस्थित रहेंगे l उक्त जानकारी महासम्मेलन के आयोजक दुर्ग संभाग अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुरूप साहू द्वारा संयुक्त रूप से दिया l