दुर्ग।अवैध अफीम की खेती के मामले में निलंबित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू को बहाल कर दिया गया है। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के उल्लंघन के आरोप लगे थे

दरअसल दुर्ग जिले के समोदा गांव में 6 मार्च को अवैध अफीम का पुलिस ने खुलासा किया था। पुलिस ने 8 करोड़ का अफीम के पौधे जप्त किए थे। जिसके बाद अफीम की खेती के मामले में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू को कलेक्टर ने 13 मार्च को निलंबित किया था। जानकारी के अनुसार जिस खेत पर अफीम की खेती की गई थी उस खेत में कृषि विभाग के अधिकारी लगातार मक्के की फसल बता रहे थे।इस गंभीर लापरवाही के बाद दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जिसमें ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू भी शामिल थी।
ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के निलंबन की कार्यवाही के बाद बहाली करने की मांग को लेकरजिले भर के 100 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए । प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि निलंबन की यह कार्रवाई पूरी तरह से तर्कहीन और अनुचित है। उन्होंने कहा कि जब तक निलंबित अधिकारी एकता साहू को बहाल नहीं किया जाता है तब तक वे अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल किए थे।






