मर्रा में संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन…..बालक और बालिका दोनों वर्ग में राजनांदगांव ने मारी बाजी

पाटन।खेलो इंडिया लघु केंद्र मर्रा में संभाग स्तरीय शालेय, अंडर 14 कबड्डी बालक/ बालिका  प्रतियोगिता आयोजन हुआ।प्रतियोगिता में मेजबान दुर्ग जिले सहित राजनांदगांव, बेमेतरा,खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई,मानपुर मोहला अंबागढ़ चौकी और बालोद जिले के खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 200 खिलाड़ियों एवं ऑफिशियल ने शिरकत की।

प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि भरत लाल ताम्रकार मुख्य प्रशिक्षक खेलो इंडिया कब्बड्डी प्रशिक्षण केंद्र मर्रा , विशिष्ट अतिथि जयन्त वर्मा अध्यक्ष शिक्षा एवं क्रीड़ा विज्ञान विकास परिषद छत्तीसगढ़, कार्यक्रम की अध्यक्ष सुश्री प्रीति बाली प्रभारी विकास खंड क्रीड़ा अधिकारी सहित उपस्थित अन्य अतिथियों ने हनुमानजी की पूजा अर्चना कर खेल का विधिवत उद्घाटन किया ।


प्रतियोगिता के बालक वर्ग मे का फाइनल मैच राजनांदगांव और बेमेतरा के मध्य खेला गया,जिसमें 26 अंक से राजनांदगांव विजेता और बेमेतरा उपविजेता रही । वहीं बालिका वर्ग में दुर्ग और राजनांदगांव के मध्य खेला गया ,जिसमें राजनांदगांव 12 अंको से
विजेता रही । दुर्ग की टीम उपविजेता रही ।
कार्यक्रम का संचालन संतोष यादव व्यायाम शिक्षक मर्रा ने किया ।


प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ नरेश साहू , संजय निषाद , मोहित साहू, दीपक विश्वकर्मा, लोकेश विश्वकर्मा, मंजुला यदु , विमला चंदेल , हेमंत बघेल , ने अहम भूमिका निभाई ।