अंडा।संगठन सृजन अभियान के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के ग्राम निकुम में मंडल स्तरीय आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए श्री साहू ने कार्यकर्ताओं से ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ की तर्ज पर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है और बूथ मजबूत होगा तभी पार्टी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर सकेगी। कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

इस दौरान श्री साहू ने भाजपा सरकार पर महंगाई को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, गैस, बिजली बिल और रोजमर्रा की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है और सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में नाकाम है।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, पूर्व अध्यक्ष नंद कुमार सेन, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रिवेन्द्र यादव,उपाध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग राकेश हिरवानी, दाऊ गोपेश्वर किशोर बेलचंदन,टिकेश्वरी लाल देशमुख, पूर्व जनपद सदस्य रुपेश देशमुख, पूर्व मंडी सदस्य तारकेश्वर चन्द्राकर, नंद कुमार साहू, धरम दास साहू, सरपंच तिरगा घसिया राम देशमुख, रमेश साहू, बलराम सहित निकुम मंडल के बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।






