मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद ने रेल परिचालन की संरक्षा के प्रति जागरूक जनमानस को सम्मानित किया

रायपुर – 25 जून, 2026 मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद ने रेल परिचालन की संरक्षा के प्रति जागरूक टी सूर्याराव, ब्यूरो प्रभारी, नईदुनिया भिलाई-दुर्ग एवं चंद्रकांत श्रीवास्तव, सीनियर रिपोर्टर, नईदुनिया भिलाई को स्मृति चिह्न, प्रमाणपत्र एवं शॉल देकर सम्मानित किया ।

इनकी जागरूकता के कारण भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर दिनांक 22 मई 2026 की रात रेलवे ट्रैक में आई गंभीर तकनीकी खामी को समय रहते भाप कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई। इन्होंने तुरंत ही रायपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी के संज्ञान में उक्त घटना को लाया जिस पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने संबंधित विभागों से समन्वय कर तत्काल मरम्मत कार्य कर संभावित हादसे को टाल दिया गया। घटना प्लेटफार्म क्रमांक-2 की है, जहां दुर्ग की ओर जाने वाली रेल पोल क्रमांक 857/6 के पास रेल पटरी में लगे जाइंट प्लेट में लगे नट-बोल्ट निकल गए थे। इसके कारण जैसे ही ट्रेन के पहिए उस हिस्से से गुजर रहे थे, पटरी में तेज झटके और असामान्य कंपन महसूस हो रहा था। स्थिति इसलिए भी गंभीर थी क्योंकि उसी स्थान, पर ट्रैक ज्वाइंट मौजूद था, जो. लगातार दबाव व कंपन के चलते टूट सकने की आशंका हो सकती थी।
उनकी इस जागरूकता के लिए रेलवे प्रशासन ने उनका आभार प्रकट किया।