पाटन। साहू समाज के संगठनात्मक विस्तार के तहत छग प्रदेश साहू संघ द्वारा विभिन्न प्रकोष्ठों में जिम्मेदारियों का मनोनयन किया गया है। इसी क्रम में दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चुनकट्टा निवासी दिव्या कलिहारी को प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका नियुक्त किया गया है।
दिव्या कलिहारी को यह जिम्मेदारी सौंपे जाने पर साहू समाज के पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। समाज के लोगों ने आशा जताई कि उनके नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ समाज की महिलाओं को संगठित कर सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेगा।
मनोनयन की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के समाजजनों एवं शुभचिंतकों ने दिव्या कलिहारी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू, धनराज साहू, खेमलाल साहू, किशन हिरवानी,किशोर साहू, गुलाब साहू, पारखत साहू,रामनारायण साहू,गायत्री साहू, उमेश साहू, गोपेश साहू,हरिशंकर साहू,संतोष साहू,शुकदेव साहू,बेनीराम साहू,रिंकी साहू,अर्जुन साहू,सरिता साहू,ख़ेमीन साहू,तनुजा साहू,रामाधार साहू,सालिक साहू,ओमप्रकाश साहू,मोहन साहू,
टीकाराम साहू, रेखराम साहू,मधुकांता साहू,भानुप्रिया साहू,त्रिवेणी साहू, मनीष साहू, रेखराम साहू,महेंद्र साहू,मनोज कलिहारी,शशिभूषण साहू,भुनेश्वर साहू,कौशल बनपेला,ललिता साहू,दानीराम साहू,गिरधर साहू,जयंत साहू सहित सामाजिक जनों ने बधाई दी है।







