हर्षोल्लास से मनाया गया दिवाली व गोवर्धन पूजाबाजारों में रौनक रही


पंडरिया-नगर व पूरे ब्लाक में दीपावली का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।क्षेत्र में इस बार लक्ष्मी पूजा दो दिन मनाया गया।सोमवार व मंगलवार को लोगों ने लक्ष्मी पूजा किया।वहीं शनिवार को धनतेरस तथा रविवार को नरक चौदस का पूजा किया गया। लोग दिवाली को लेकर असमंजस में थे।जिसके चलते दो दिन तक लोगों ने दिवाली का पर्व हर्सोल्लास के साथ मनाया।दीवाली में लोगों द्वारा जमकर आतिशबाजी की गई तथा लोगों में जमकर उत्साह देखा गया।सोमवार को नगर के बाजार पर भी रौनक देखी गयी। नगर के ज्वेलरी शाप,कपड़ा दुकान,इलेक्ट्रिकल्स,बाइक व बड़े वाहनों, सहित सभी दुकानों में अच्छी खरीददारी हुई।दिवाली में केंवट समुदाय के द्वारा मछली का जाल डालकर लोगों की सुरक्षा व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।दिवाली के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं घटी पुलिस द्वारा दिवाली पर सुरक्षा के लिए पुख्ता व्यवस्था की गई थी।
*गोवर्धन पूजा हुआ*-दिवाली के बाद नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को गोवर्धन पूजा कर दिवाली का त्योहार मनाया गया।ग्रामीण क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा को ही प्रमुखता से माना जाता है।इस अवसर पर पालतू मवेशियों की पूजा अर्चना कर गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया गया।इस दौरान मवेशियों की साफ सफाई कर पूजा की गयी तथा गोबर से गोवर्धन बनाकर खिचड़ी सहित अन्य पकवान पालतू पशुओं को खिलाये गए।इसके साथ ही मवेशियों के गले पर मयूर के पंख से बने पट्टे (सुहाई) बांध कर पशुओं के अच्छे स्वास्थ्य व बीमारियों से दूर रखने की कामना की गई।मान्यता है कि गोवर्धन पूजा से न केवल आर्थिक समस्याएं दूर होती है,बल्कि धन -धान्य,संतान व सौभाग्य की भी प्राप्ति होती है।गोवर्धन पूजा श्री कृष्ण के प्रेम भक्ति व प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक माना जाता है।पौराणिक कथाओ के अनुसार श्री कृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर ब्रेजवासियों को इंद्र ले प्रकोप से बचाया था।उसी समय से गोवर्धन पूजा का विधान प्रारम्भ हुआ है।
*सुआ नृत्य की दिखी झलक*-
दिवाली पाए करीब सप्ताह भर तक नगर में इस बार सुआ नृत्य की टोलियां अधिक दिखाई दी।दीवाली से कुछ दिन पहले ही नगर व आस-पास से महिलाओं की टोलियां सुआ नृत्य करने नगर में पहुंचते रहे। वनांचल व ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुवा नृत्य करने वाले महिलायों का दल नजर आया।सुआ नृत्य जो विलुप्त होते जा रही थी।इस बार दीपावली के दौरान सुआ नृत्य की झलक नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखी।
*गौशाला में हुआ पूजा*-ब्लाक अंतर्गत सभी गौशालाओं में गोवर्धन पूजा की गई।जिसमें रोहरा,रामतला, गौरकापा सहित ब्लाक के सभी गौशाला में पूजा अर्चना कर गोवर्धन पूजा का त्यौहार मनाया गया वेदगौशाला
भरेवापुरन में गौ सेवा आयोग द्वारा गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया।इसमें सभी गौ माता का पूजन आरती एवं खिचड़ी खिलाकर गौ माता से आशीर्वाद लिया गया।इस दौरान मुख्य रूप से गौ सेवा आयोग के ब्लाक अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, जिला सदस्य मनोज सिंह ठाकुर एवं पंडरिया ब्लाक के सदस्य दिनेश साहू ,गणेश यादव ,प्रभात चंद्राकर, भागीरथी यादव, कामता साहू ,एवं अन्य ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।पूजा अर्चना कर देश और समाज को स्वस्थ एवं सुंदर भोजन व सभी को अच्छा स्वास्थ मिले। इसी कामना के साथ पूरे टीम के कार्यकर्ता के साथ जय गौ माता का जयकारा लगाया गया।रोहरा स्थित केशव गौशाला म छ्ग गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष  विशेषर पटेल गौ एवं जिला अध्यक्ष सुखचैन चंद्रवंशी द्वारा गोवर्धन पूजा किया गया।इस अवसर पर श्री पटेल ने गौ वंश के सुरक्षा व सम्मान का संकल्प लेते हुए लोगों से गौ सेवा व गौ वंश आधारित उत्पादों को अपनाने की अपील की।