पंडरिया।नगर व ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।क्षेत्र में रविवार को लक्ष्मी पूजा कर दिवाली मनाया गया।वहीं कुछेक जगह सोमवार को गोवर्धन पूजा मनाया गया।जबकि अधिकतर गांवों में गोवर्धन पूजा मंगलवार को मनाया गया। वहीं शुक्रवार को धनतेरस तथा रविवार को नरक चौदस का पूजा किया गया।दीवाली में लोगों द्वारा जमकर आतिशबाजी की गई तथा लोगों में जमकर उत्साह देखा गया।शनिवार को दिवाली के पूर्व बाजार में रौनक रही।लोग बड़ी संख्या में खरीददारी के लिए निकले थे।जिसके चलते गांधी चौक व कवर्धा मार्ग में दिन भर जाम लगता रहा।नगर के ज्वेलरी शाप,कपड़ा दुकान,इलेक्ट्रिकल्स,बाइक व बड़े वाहनों, सहित सभी दुकानों में अच्छी खरीददारी हुई।दिवाली के दिन रविवार को केंवट समुदाय के द्वारा मछली का जाल डालकर लोगों की सुरक्षा व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।दिवाली के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं घटी पुलिस द्वारा दिवाली पर सुरक्षा के लिए पुख्ता व्यवस्था की गई थी।
गोवर्धन पूजा हुआ-दिवाली के बाद सोमवार को कोई पर्व नहीं रहा।जिनके पश्चत मंगलवार को नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा कर दिवाली का त्योहार मनाया गया।ग्रामीण क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा को ही प्रमुखता से माना जाता है।इस अवसर पर पालतू मवेशियों की पूजा अर्चना कर गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया गया।इस दौरान मवेशियों की साफ सफाई कर पूजा की गयी तथा गोबर से गोवर्धन बनाकर खिचड़ी सहित अन्य पकवान पालतू पशुओं को खिलाये गए।इसके साथ ही मवेशियों के गले पर मयूर के पंख से बने पट्टे (सुहाई) बांध कर पशुओं के अच्छे स्वास्थ्य व बीमारियों से दूर रखने की कामना की गई।मान्यता है कि गोवर्धन पूजा से न केवल आर्थिक समस्याएं दूर होती है,बल्कि धन -धान्य,संतान व सौभाग्य की भी प्राप्ति होती है।गोवर्धन पूजा श्री कृष्ण के प्रेम भक्ति व प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक माना जाता है।पौराणिक कथाओ के अनुसार श्री कृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर ब्रेजवासियों को इंद्र ले प्रकोप से बचाया था।उसी समय से गोवर्धन पूजा का विधान प्रारम्भ हुआ है।
सुआ नृत्य करते दिखे टोलियां–
नगर में दिवाली के पूर्व व दिवाली के दिन महिलाओं व बच्चियों की टोलियां करीब सप्ताह भर तक सुआ नृत्य करते दिखाई दी।दीवाली से कुछ दिन पहले ही नगर व आस-पास से महिलाओं की टोलियां सुआ नृत्य करने नगर में पहुंचते रहे। वनांचल व ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुवा नृत्य करने वाले महिलाओं का दल नजर आया।सुआ नृत्य जो विलुप्त होते जा रही थी।इस बार दीपावली के दौरान सुआ नृत्य की झलक नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखी।
गौ सेवा अध्यक्ष ने पूजा अर्चना की–
गोवर्धन पूजा के अवसर पर छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर पटेल ने रोहरा स्थित केशव गौशाला में गोवर्धन बनाकर पूजा की।साथ ही गौ शाला के करीब 300 गौवंश की पूजा अर्चना की।उन्होंने बताया कि गौ सेवा मुक्ति का मार्ग है।गौमाता से सभी समस्याये दूर जाती है।श्री पटेल ने बताया कि गौ वंश से दुग्ध उत्पाद प्राप्त होते हैं।वहीं गौ मूत्र अनेक बीमारियों में औषधीय का कार्य करते हैं।गाय के मूत्र,गोबर,सहित हर उत्पाद मानव जीवन के लिये उपयोगी है,साथ ही धरती माता स्वस्थ्य होती है जिससे स्वस्थ्य अन्न उत्पन्न होती है।।उन्होंने बताया कि गौ सेवा से ब्लड प्रेशर अनेक बीमारियों से मुक्ति मिलती है।







