पाटन। दिनांक18/10/2025 को हमारे विद्यालय कृष्ण किड्स वर्ल्ड स्कूल में दिवाली का उत्सव बड़ी उत्साह से मनाया गया जिसकी शुरुआत माता लक्ष्मी, माता सरस्वती एवं गणेश जी की पूजा कर दीप प्रज्वलित कर हुई। इस कार्यक्रम में विद्यालय के पप्राचार्य श्री मयंक कटकवार, उपप्राचार्या श्रीमती यामिनी साहू डायरेक्टर श्रीमति अनुपमा उपाध्याय तथा सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए शिक्षिका मनीष वर्मा द्वारा बच्चों को दीपावली के त्यौहार के बारे में विस्तार से बताया गया इसके पश्चात शिक्षिका मीना साहू द्वारा दीपावली के को कैसे मनाना है इसका महत्व क्या है इससे भी बच्चों को अवगत कराया गया। इसी कड़ी में कक्षा तीसरी के छात्र गीतेश कुमार साहू द्वारा कविता वाचन किया गया तत्पश्चात कक्षा आठवीं व कक्षा दूसरी के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें सुआ नृत्य विशेष रहा।बच्चों को विद्यालय में दीपावली को प्रेम और उत्साह आपसी सहयोग, मित्रता के साथ बिना किसी भेदभाव के मिलजुलकर मनाने हेतु प्रेरित किया गया। इसमें बच्चों को बताया गया कि दीपावली कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। दीपावली पाँच दिनों का होता है जिसमें सभी दिवसो का अपना विशेष महत्व होता है सभी दिवसो को किस तरह से भारतीय संस्कृति में उत्सव में महत्व दिया गया है इसके बारे में विस्तार से चर्चा किया गया इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा राम सीता के वेशभूषा धारण कर मनमोहन झांकी प्रस्तुत किया गया जो दीपावली के महत्व को और अधिक अच्छे से समझता है। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जिसमें रंगोली, झालर बनाना, दिया बनाना एवं सजाना थाल सजना, पेपर क्राफ्ट, पेंटिंग गिफ्ट ग्रिटिंग कार्ड बनाना, वॉल हैंगिंग जैसी प्रतियोगिता रखे गये जिसमें विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर बड़े उत्साह से भाग लिया और प्रतियोगिता को सफल बनाया। इसी कड़ी में हमारी उपप्राचार्य जी द्वारा दिये या तेल के दीपक दीवाली का सबसे प्रमुख प्रतीक है। ये उस प्रकाश का प्रतीक है जो अंधकार और अज्ञानता को दूर भागता है। ऐसा माना जाता है कि दिये की टिमटिमाती लौ वातावरण को शुद्ध करती है और बुरी आत्माओं को दूर भागती है। स्कूलों में दिवाली मनाने का उद्देश्य छात्रों को इसके सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व के बारे में शिक्षित करना एकता और समावेशित को बढ़ावा देना और स्थायी उत्साव प्रथाओं को प्रोत्साहित करना है। यह छात्रों में समुदायिकता और आनंद की भावना को भी बढ़ावा देता है। इसी तरह हमारा कार्यक्रम समाप्त हुआ इस अवसर पर हमारे विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक अति उत्साहित नजर आए इस अवसर पर शाला के समस्त शिक्षक किरण वर्मा, मीना साहू, लक्ष्मी यादव, खुशबू वर्मा, श्री सोनी, इंदु देवांगन, जीना साहू, मनीष वर्मा, उपासना देवांगन, सावित्री बघेल, राजेश्वरी, वंदना कुर्रे, दीप्ति लहरी, प्रियंका वर्मा, भूमिका वर्मा, देवेंद्र कुमार, जितेंद्र साहू एवं राजकुमार साहू सर व शाला परिवार उपस्थित रहे।







