पाटन। जिला में आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुवे सभी नागरिकों से , दुर्गोत्सव समिति, दशहरा उत्सव समितियों से आदर्श आचार संहिता का पालन करने का अपील स्थानीय प्रशासन कर रही है। इसी कड़ी में पाटन थाना में एसडीओपी देवांश सिंह राठौर ने पाटन के दुर्गा उत्सव समिति, दशहरा उत्सव समिति तथा चुनरी यात्रा निकालने वाली समिति के सदस्यो के साथ बैठक किया। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए की आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करें इसके अलावा माता दुर्गा विसर्जन के समय प्रशासन के अनुमति लेकर ही साउंड सिस्टम का उपयोग करे। डीजे धूमाल का प्रयोग न करे। इसके अलावा सूर्यास्त से पहले माता दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन कर लेवे। नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्वक मनाने आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए एवम माननीय उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालय द्वारा पारित निर्देश का पालन करने ,डी जे, धुमाल का प्रयोग नही करने, माता दुर्गा का विसर्जन सूर्यास्त के पूर्व करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया गया। इस दौरान थाना प्रभारी राज कुमार लहरे सहित दुर्गा उसत्व, दशहरा उत्सव तथा चुनरी यात्रा निकालने वाले समिति के सदस्य मौजूद रहे।







