सेलूद। समीपस्थ ग्राम धौंराभांठा में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए अनेक पुरस्कार रखे गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किसान नेता व डायरेक्टर अपेक्स बैंक छत्तीसगढ़ शासन राकेश थे अध्यक्षता सेवा सहकारी समिति फेकारी के अध्यक्ष प्रदीप चन्द्राकर, विशेष अतिथि के रूप में जनपद सदस्य श्रीमती रत्ना ठाकुर, पूर्व सरपंच गोविंद ठाकुर, अगेश्वर साहू, पालेश्वर ठाकुर, सरपंच श्रीमती बिंदेश्वरी मेश्राम, पूर्व सरपंच श्रीमती पुष्पा नेताम, उपसरपंच राजेश्वरी चन्द्राकर के रूप में उपस्थित थे।
आतिथ्य उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्री ठाकुर ने कहा कि डांस करने वाले कलाकारों का अपनी कला को दिखाने का सर्वोत्तम मंच डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन है, जिसमे नृत्य के माध्यम से अपना कला दिखाने का अवसर मिलता है, सामूहिक, एकल, युगल नृत्य के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुति देकर स्थान अर्जित करते हैं, वास्तविक में इन कलाकारों का सर्वश्रेष्ठ इनाम दर्शक दीर्घा द्वारा मिले उत्साहवर्धन तालियों की गड़गड़ाहट है जो कलाकारों को आगे बढ़ने का प्रोत्साहित करती है। अध्यक्षता कर रहे श्री प्रदीप चंद्रकार ने कहा कि डीजे की धुन में पैर थीरकने लग जाते हैं, और कलाकारों का सुंदर प्रस्तुति मन मोह लेती है, श्री चन्द्राकर ने प्रतिभागियों की कला की सराहना किए। इस अवसर पर विक्की चन्द्राकर, शेखर चंद्रकार, राजू ठाकुर, खिलेंद्र चंद्राकार, कमलेश यादव, तरुण यादव सहित आयोजक समिति व दर्शक गण मौजूद थे ।







