करो योग,रहो निरोग योग से मन को मिलती है शांति, विश्व योग दिवस पर बच्चे बुढे महिलाएं सभी ने योग किया और लाभ के बारे में जाना,  सेलुद सरपंच भी शामिल हुए योग कार्यक्रम में

सेलूद । विश्व योग दिवस के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला बाजार चौक सेलुद में सभी ग्रामीणों व बच्चों ने मिलकर एक साथ योग के कई आसनो को करने के साथ* उनका लाभ भी बतलाया गया । ग्राम पंचायत सेलुद के सरपंच खिलेश मारकंडे ने कहा की आम जनता से आह्वान किया की सभी को योग प्रतिदिन करना चाहिए।सभी वासियों से भी निवेदन करते है की योग एक दिन कर खानापूर्ति नही है इसे हमे नियमित रूप से रोज सुबह अपने दिनचर्या में शामिल करना है आज हम देख रहे है हमारे आसपास का वातावरण खानपान अनियमित दिनचर्या हमारे स्वास्थ्य की दृष्टि से दूषित हो गया है, योग करने से हमारी जीवन शैली बदलेगी नया उत्साह आएगा साथ ही हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी इसलिये कहा गया है करो योग रहो निरोग
आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्राम सेलूद के गाँव के लोगों के द्वारा सामूहिक योग किया गया योगाचार्य राजकुमार साहु द्वारा सभी को योग का अभ्यास कराया गया । इस कार्यक्रम में ग्राम सेलूद के ग्राम पंचायत सेलुद के सरपंच खिलेश मारकंडे उपसरपंच राकेश साहू ग्राम सभा अध्यक्ष सुरेन्द्र बंछोर नंदकुमार तिवारी रमेश कश्यप राजेश देवांगन mb बंजारे प्रजापति सोनी मैडम ज्योतिष हिमाचल पंच धनंजय साहू पुष्पा वर्मा शारदा साहू शिक्षक वीरेन्द्र कुमार चंद्राकर सरिता कुंजाम रुपा देवाँगन गौरी साहू सहित ग्रामीण शिक्षक व स्कुली बच्चे उपस्थित थे