पशु अस्पताल से डॉक्टर नदारद,पशुपालक हो रहे परेशान

रिपोर्टर- गुलाब यादव

बगीचा। सन्ना का पशु अस्पताल की शिकायतें अक्सर आती रहती हैं और अधिकारियों तक ये बात भी पहुंचती है लेकिन कार्यवाही कभी नहीं होती है जिससे डाक्टरों का मनोबल और भी दिन प दिन बढ़ते जा रहा है डॉक्टर मनमानी तरीके से काम करने लगे हैं ।

आपको बता दें कि सन्ना पशु अस्पताल में 1 डॉक्टर की नियुक्त है पंकज साय, परिचारक मरियम मिंज,और ग्रामीणों का आरोप है कि पंकज साय अस्पताल से नदारद रहते हैं गाय भैंस बकरी या किसी भी मौसियों अगर बीमार होते हैं तो डॉक्टर का पता लगाते लगाते उसकी जान निकल जाती है,

जब सन्ना पशु अस्पताल, में आने पर ताला बन्द रहता है, पशु अस्पताल में गाय भैंस को क्रॉस करने का सुविधा भी उपलब्ध नहीं है पशु पालकों को फिर से 20 से 25 दिन इंतजार करना पड़ता है ।

सन्ना पशु अस्पताल में अक्सर आपको ताला बन्द ही मिलेगा कुछ ग्रामीणों का कहना है कि हम जब भी यहां दवाई लेने या किसी समस्या को लेकर आते हैं तो डॉक्टर नहीं हमेशा ताला बन्द रहता है अब ग्रामीणों ने इन पशु डॉक्टरों से परेशान हो चुके हैं अब आंदोलन करने की तैयारी की बात की जा रही है ।

वहीं मामले में जिला पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पंकज साय का नियुक्ति वहीं है और प्रतिदिन उसे वहीं रहना है फिर भी मै शिकायत के आधार पर बात करता हूं ।

लेकिन इस बात सोच सकते हैं आप अधिकारी महोदय करवाई का बात करने की बजाय उन्होंने कर्मचारियों से बात करने की हलवा दिया जा रहा है,ऐसे में कैसे काम करेंगे उनका कर्मचारि,

अब देखना यह होगा कि सम्बन्धित विभाग किस प्रकार की कर्मचारियों से बात की जा रही है ये देखने वाली बात है।