डाक्टर डे पर पाटन नगर में सेवा दे रहे चिकित्सको का किया सम्मान, कृष्णा इंश्योरेंस सर्विसेस ने की पहल


पाटन। राष्ट्रीय डॉक्टर डे के अवसर पर आज कृष्णा इंश्योरेंस इन सर्विसेस के संचालक कृष्ण कुमार देवांगन और किशोर मेडिकल पाटन के द्वारा पाटन नगर में अपनी सेवा दे रहे चिकित्सकों का सम्मान किया गया। एलआईसी के क्षेत्र में अपने नाम बनाने वाले कृष्ण कुमार देवांगन ने आज सभी डॉक्टरों का उनके क्लीनिक में जाकर बुके भेंट करके सम्मान किया।

महिमा अस्पताल में डॉक्टर टी आर यादव का सम्मान करते हुवे

साथ ही साथ एक गीता सार भी उपहार के रूप में दिया। सबसे पहले उन्होंने पाटन के शासकीय अस्पताल के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष शर्मा एवं अन्य चिकित्सकों का सम्मान शासकीय अस्पताल पाटन में किया। इसके बाद महिमा अस्पताल पाटन के संचालक डॉ टी आर यादव का सम्मान बुके एवं गीता सार की किताब दे कर दिया। इसके अलावा स्वरा सिद्धि अस्पताल के संचालक डॉ अजय ठाकुर का सम्मान किया ।।साथ ही साथ यहां पर सेवा देने वाले अन्य चिकित्सकों का भी सम्मान किया। डॉक्टर्स डे पर इस तरह के आयोजन की सभी डॉक्टर सराहना कर रहे हैं।

स्वरा सिद्धि अस्पताल में जाकर डॉक्टर अजय ठाकुर का सम्मान की