पाटन।आज सुबह सुबह सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक असोगा निवासी महेंद्र साहू अपने बाइक से जा रहा था तभी सामने कुत्ता आ गया। बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस घटना में महेंद्र के सिर पर गंभीर चोट लगी है। जिसे 112 की मदद से पाटन अस्पताल लाया गया। जिसके बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक इलाज कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

- February 8, 2025
तेज रफ्तार बाइक के सामने आ गया कुत्ता, बाइक सवार गिरा, सिर कर आई गंभीर चोट, असोगा का मामला
- by Ruchi Verma