केशव साहू
एटीएम में घुसकर तोड़फोड़ कर करीब 01 लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास।
घटना एटीएम कचहरी चौक डोंगरगढ़ स्थित का है मामला।
आरोपी द्वारा एटीएम मशीन के मॉनिटर, शटर बॉक्स एवं कैमरा में हथौड़ा एवं छेनी से तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास किया गया।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 544/2026, धारा 305(ई), 62 बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम

- रोवाराम वर्मा पिता सियाराम वर्मा, उम्र 41 वर्ष, निवासी अण्डी सोरीटोला, वार्ड नंबर 01, थाना बोरतलाव, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
प्रार्थी उत्तम कुमार खां, SBI ATM मशीन के सुपरवाइजर द्वारा थाना प्रभारी के नाम से एक लिखित आवेदन पेश किया गया कि एक व्यक्ति द्वारा अपना नाम-पता पूछने पर रेवाराम वर्मा पिता सियाराम वर्मा, उम्र 41 वर्ष, निवासी अण्डी सोरीटोला, वार्ड नंबर 01, थाना बोरतलाव, जिला राजनांदगांव (छ.ग.) का रहने वाला बताया गया। उक्त व्यक्ति द्वारा रात्रि में कचहरी चौक के पास खैरागढ़ रोड मार्ग स्थित ATM रूम के अंदर प्रवेश कर हथौड़ा एवं छेनी से शासकीय संपत्ति को चोरी करने की नीयत से ATM मॉनिटर, शटर बॉक्स एवं कैमरा को तोड़फोड़ कर चोरी करने का प्रयास करना बताया गया। जिस पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 544/2026 धारा 305(ई), 62 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में आरोपी के पता तलाश हेतु थाना प्रभारी डोंगरगढ़ प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिस पर थाना प्रभारी डोंगरगढ़ द्वारा अपनी टीम के साथ आरोपी रेवाराम वर्मा पिता सियाराम वर्मा, उम्र 41 वर्ष, निवासी अण्डी सोरीटोला, वार्ड नंबर 01, थाना बोरतलाव, जिला राजनांदगांव (छ.ग.) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी द्वारा जुर्म करना स्वीकार किए जाने पर उसे आज दिनांक 15-09-2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमाण्ड हेतु पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया।</code></pre>उक्त कार्यवाही में सउनि अनिल गहिने, आरक्षक किशन चंद्रा, कमल कुमार केवट एवं रामखिलावन सिन्हा का विशेष योगदान रहा।






