केशव साहू
डोंगरगढ़। प्रशासनिक फेरबदल के तहत डोंगरगढ़ को नए अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) मिले हैं। आईएएस एम. भार्गव के स्थानांतरण के बाद डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार ने एसडीएम के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर केशव साहू एवं उनके पत्रकार साथियों ने नवपदस्थ एसडीएम विश्वास कुमार का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। मुलाकात के दौरान डोंगरगढ़ क्षेत्र की प्रशासनिक गतिविधियों, विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

नवपदस्थ एसडीएम विश्वास कुमार ने क्षेत्र के समग्र विकास, प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना प्रशासन की प्रमुख जिम्मेदारी होगी।

नए अनुविभागीय अधिकारी के पदभार संभालने से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलने, प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने तथा जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।
केशव साहू डोंगरगढ़
News Nation 81, CG Mitan, ITN जिला ब्यूरो, राजनांदगांव






