रायपुर सिविल लाइन स्थित पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी के आवास में आयोजित तीजा-पोरा तिहार कार्यक्रम में डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल जी शामिल हुईं

केशव साहू
इस अवसर पर विधायकगण एवं कांग्रेस के अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और तीजा-पोरा पर्व की झलक देखने को मिली। महिलाओं ने पारंपरिक रूप से तीजा-पोरा पर्व की खुशियां मनाईं। वहीं कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ी लोकगीतों और पारंपरिक गीत-संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। छत्तीसगढ़ी गीतों की धुन पर विधायकगण भी उत्साहपूर्वक थिरकते नजर आए और सभी ने मिलकर पर्व की खुशियां साझा कीं। इस दौरान पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और छत्तीसगढ़ी संस्कृति के प्रति गौरव का भाव देखने को मिला। विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल जी ने कहा कि तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की गौरवशाली लोक संस्कृति, परंपरा और मातृशक्ति के सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।