केशव साहू
डोंगरगढ़ : पी एम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डोंगरगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 1 से कक्षा 8 तक की निर्धारित एवं रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए लॉटरी प्रक्रिया का आयोजन दिनांक 15 मई 2026 को प्रातः 10:00 बजे किया गया।लॉटरी प्रक्रिया के अंतर्गत कक्षा 1 में 50 सीट, कक्षा 2 में 1 सीट, कक्षा 3 में 2 सीट, कक्षा 5 में 1 सीट तथा कक्षा 8 में 6 सीट हेतु विद्यार्थियों का चयन पारदर्शिता पूर्ण एवं शांतिपूर्ण तरीके से किया गया। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 60 विद्यार्थियों का चयन किया गया।
यह प्रवेश प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न हुई, जिसमें लॉटरी प्रणाली के माध्यम से विद्यार्थियों का चयन किया गया।
कार्यक्रम के पर्यवेक्षक माननीय श्री एम. भार्गव (IAS), अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डोंगरगढ़ रहे। इस अवसर पर शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष माननीय श्री कुलवंत सिंह कक्कड़, श्री जे एस चंदेल (प्राचार्य) सहित समिति सदस्य श्री अशोक कुमार डे, श्री ओमप्रकाश महानदी, श्री मधुसूदन अग्रवाल एवं श्रीमती पूजा उज्जवने उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्राचार्य श्री जे. एस. चंदेल एवं समिति सदस्यगण के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रक्रिया में आवेदित विद्यार्थियों, उनके पालकों तथा विद्यालय स्टाफ के समस्त शिक्षकों की उपस्थिति रही।
संपूर्ण लॉटरी प्रक्रिया पी एम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डोंगरगढ़ परिसर में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। विद्यालय प्रबंधन द्वारा चयनित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएँ देते हुए आगामी प्रवेश प्रक्रिया हेतु आवश्यक निर्देश भी प्रदान किए गए।






