आलबरस स्कूल में सहयोग करने वाले दानदाताओं का हुआ सम्मान

अंडा। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, प्राथमिक शाला एवं कन्या प्राथमिक शाला आलबरस के संयुक्त तत्वाधान में विद्यालय को सहयोग प्रदान करने वालों का सम्मान समारोह  का आयोजन  किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माया बेलचंदन जिला पंचायत सदस्य दुर्ग एवं अध्यक्षता योगिता चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य दुर्ग , सरपंच आशा देशमुख, पूर्व उपसरपंच रोशन लाल देशमुख थे।

जिसमें शाला को सहयोग ( दान) करने वाले दानदाताओं को उनके सराहनीय योगदान के लिए मोमेंटो शील्ड,प्रशस्ति पत्र तथा श्रीफल से सम्मानित किया गया। सैनिक कल्याण समिति, आलबरस द्वारा कक्षा 5 वी चित्रा ठाकुर, छत्रपाल देशमुख प्रथम , वाणी हरमुख , दिनेश देशमुख द्वितीय, मुस्कान देशमुख , रुद्र देशमुख तथा कक्षा 8 वी के हिमांशी देशमुख प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान तथा शाला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र छात्राओं को मोमेंटो शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। संस्था के सफाई कर्मचारियों वासुदेव चेलक, सुरेंद्र देशमुख और भेषज चंदेल को शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया।