नंदिनी नगर। नंदीनी थाना के ग्राम कोकड़ी में रहने वाली एक महिला ने अपने पति के खिलाफ मारपीट किए जाने, चरित्र पर शंका करते हुवे जान से मारने की धमकी देते की सूचना दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक आवेदक महिला
कोकडी में रहती है। बीए फाईनल की पढाई की है वर्ष 2015 में उसकी शादी ग्राम कोकडी के एक युवक के साथ समाजिक रीति रिवाज से हुई है । उसके दो बच्चे है करीबन 01 साल पूर्व मेरे उसके पति ने उनके चरित्र पर संदेह कर मारपीट करने से परेशान होकर मैं अपने मायके चली गयी थी जुलाई 2022 में सामाजिक समझौता होने से अपने पति के साथ अपने ससुराल ग्राम कोकडी में आकर निवास कर रही है। दिनांक 11.02.2023 को शाम करीबन 04.00 बजे आवेदिका के पति ने शराब पीने के लिए पैसा मांगा तो उसने मना किया। पैसा देने से मना की तो अश्लील गंदी गंदी गालिया देते हुए चरित्र पर संदेह कर जान से मारने की धमकी देते हुए बच्चो के छोटे क्रिकेट बेट से मारपीट किया है । मारपीट की सूचना में अपने मायके में अपने भाई पिता को दी।आज दिनांक 12.01.2023 को वे सब घर कोकडी 10.00 बजे आये है । पिता व भाई , भाभी के समक्ष उसके। पति ने फिर से अश्लील गंदी गंदी गालिया देते हुए चरित्र पर संदेह कर जान से मारने की धमकी देते पुन उसी बेट से मारपीट किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।







