ग्राम पंचायत सांकरा में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती


पाटन। ग्राम पंचायत सांकरा में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों को याद किया।
कार्यक्रम में सरपंच रवि सिंगौर, उपसरपंच रामशरण बंधे, सचिव ईश्वर निषाद, दिलेश्वर सिंगौर, कृष्णा सिंगौर, घनश्याम चंद्राकर, पुनीत पटेल, गिरीराज सिन्हा, विकास सिंगौर, संजय डहरिया सहित अन्य ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस दौरान वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने शिक्षा, समानता और अधिकारों के लिए जो कार्य किए, वे आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों द्वारा उनके बताए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ हुआ।