आज विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ वेटरनरी असिस्टेंट सर्जन एसोसिएशन, रायपुर द्वारा आयोजित एक गरिमामय समारोह में डॉ. भूपेंद्र कुमार सिन्हा को “सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस” से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम अंबिकापुर स्थित राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय में संपन्न हुआ।
यह सम्मान डॉ. सिन्हा को पशुपालन विभाग, छत्तीसगढ़ में उनके उत्कृष्ट कार्य, विभागीय योजनाओ सफल क्रियान्वयन, पशुओ मे शल्य चिकित्सा,समर्पण एवं निरंतर श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया। उन्होंने पशुधन विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देते हुए विभाग की अपेक्षाओं से बढ़कर कार्य किया है, जिसके लिए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया।
कार्यक्रम में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. सिन्हा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान न केवल विभाग बल्कि पूरे राज्य के पशुपालन क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है।
डॉ भूपेंद्र सिन्हा वर्तमान मे विकासखंड कुरुद जिला धमतरी मे अपनी सेवा दे रहे है, डॉ सिन्हा सेवानिवृत अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाटन श्री संतोष कुमार ध्रूव (सिन्हा) के सुपुत्र है।

डॉ सिन्हा ने अपने सफलता के लिए अपने माता पिता, परिवार, मित्रो , संघ एवं विभागीय उच्च अधिकारीयो को धन्यवाद दिया






