डॉ. रमन सिंह की व्यवहार कुशलता ने ही उन्हें राजनांदगांव विधानसभा से ऐतिहासिक जीत दिलाई

राजनांदगांव //भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रभारी मूलचंद भंसाली ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि प्रदेश में भाजपा की जीत के पीछे कार्यकर्ताओं की मेहनत और भाजपा नेताओं के कुशल व्यवहार का ही नतीजा है।छत्तीसगढ़ प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने और राजनांदगांव विधानसभा से ऐतिहासिक जीत डॉ रमन सिंह जी को मिलने पर उन्होंने इस जीत को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के व्यवहार कुशलता का परिणाम बताया सहज सरल व्यक्तित्व होने का ही एक कारण रहा कि आज भी संस्कारधानी के लोग उन्हें बेहद आदर सम्मान से देखते है और उन्हें पसंद करते है। कोई भी व्यक्ति हो सरलता से अपनी बात डॉ रमन सिंह तक रख सकता है। वह जन-जन के प्रिय है छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की स्पष्ट बहुमत से सरकार बनने के बाद प्रदेश की जनता में खुशहाली का माहौल है। डॉ. रमन सिंह की ऐतिहासिक जीत और पिछले चुनावों से अधिक मतों से जीत पर खुशी जाहिर करते हुए मूलचंद भंसाली ने कहा कि अब प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बन गई है और राजनांदगांव ही नही अपितु समूचे प्रदेश का विकास उत्तरोत्तर होगा।