बालोद। शहर के एक प्रसिद्ध निजी चिकित्सालय के प्रमुख डॉ शेखर गुप्ता भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक पद से हटाए गए हैं यह कार्रवाई बीते दिनों उनके ऊपर लगाए गए संगीन आरोप के बाद की गई है इसकी पुष्टि जिला भाजपा अध्यक्ष ने की है।
बीते गुरूवार को एक महिला की शिकायत पर डॉ शेखर गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है इसके बाद से ही कयास लगाया जा रहा था कि डॉ गुप्ता को भाजपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक पद से हटा दिया जाएगा अंततः भाजपा ने भी कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटा दिया है। ज्ञात हो कि महिला व उसके पिता ने डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है पुलिस द्वारा उनके खिलाफ धारा 376(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच की जा रही है। थाने पहुंचे युवती के पिता ने आरोप लगाया था कि कोरोना काल के समय डॉक्टर ने मेरी बेटी को नशे की दवाई खिला खिला कर शारीरिक संबंध बनाया था। किसी को ना बताने की धमकी देकर लगातार डॉक्टर संबंध बनाता रहा।यही नहीं डॉक्टर मेरी बेटी के ससुराल भी जाता रहा है। महिला के पिता ने यह भी आरोप लगाया था कि
बेटी ने कई बारआत्महत्या का प्रयास भी किया।
अभी जेल में है डॉक्टर शिखर गुप्ता
मामले की शिकायत के बाद अपराध पंजीबद्ध करने के बाद से डॉ शेखर गुप्ता अभी वर्तमान में जेल में है। उन्हें जमानत नहीं मिली है। वही अपराध पंजीबद्ध होते ही भाजपा ने उन पर कार्रवाई कर दी है।

आरोप सिद्ध होने पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक अभी मामला दर्ज होने के बाद उन पर केवल पद से हटाने की कार्यवाही की गई है वहीं यदि लगाए गए आरोप सिद्ध हो जाते हैं तो ऐसे में उन्हें पार्टी से भी निकाला जा सकता है।
वर्जन
अपराध पंजीबद्ध होने के बाद डॉ शिखर गुप्ता को भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक पद से हटा दिया गया है।
केसी पवार
जिला भाजपा अध्यक्ष बालोद