डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई

पाटन। भारतीय जनता पार्टी के सेलुद शक्ति केंद्र में सोमवार को जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके विचार और सिद्धांत आज भी देशवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शक्ति केंद्र संयोजक महेश्वर बन्छोर, पूर्व सरपंच खेमिन साहू, प्राधिकृत अध्यक्ष टामन साहू, पूर्व संयोजक रमेश देवांगन, बूथ अध्यक्ष अशोक यादव, पंच सुनीता ठाकुर, लक्ष्मण वर्मा, दिनेश बरहरे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित में कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया।