पंडरिया । उम्मीद उज्जवल भविष्य शिक्षा संघ के डॉरेक्टर डॉ , तुलाराम साहू को साऊथ एशियन कॉन्ट्रिस ब्रिलियंस अवार्ड से नेपाल में किया गया सम्मानित नेपाल में आयोजित SOUTH ASION REGIONAL BRILLIANCE AWARD & COULTURAL SUMMIT 2024 में 8 देशो से प्रतिभागी आये हुए थे,जो अपने कार्यो में अलग अलग क्षेत्रो में महारत हासिल किये हुए थे।जो अपने देश और वहा के नागरिक को रोजगार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य किये है।

ऐसे लोगो को नेपाल में सम्मानित किया गया।जिसमे भारत देश से शिक्षा और व्यवसाय के क्षेत्र लगातार वर्ष 2019 से बेहतर कार्य कर रहे छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से डॉ तुलाराम साहू को सामाजिक कार्यकर्ता पुरुस्कार से 22 दिसम्बर 2024 नवाजा गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेपाल के पूर्व प्रधान मंत्री माधव कुमार नेपाल , पूर्व प्रधान मंत्री बहादुर देउबा , पूर्व उपमुख्य मंत्री सुजाता कोइराला और सम्मानित अतिथि चेयरमैन नेपाल अनंदा राज बतास तथा अन्य अतिथि उपस्थित थे
डॉ,तुलाराम साहू को उनके कार्य और प्रतिभा को देखते हुए उनको लगभग 6 राष्ट्रीय और 2 अंतर राष्टीय पुरुस्कार से नवाजा जा चूका है।






