बेलरगाँव बस स्टैंड की नाली बनी परेशानी का कारण, सफाई के अभाव में फैली गंदगी

नगरी/सिहावा,बेलरगाँव।ग्राम पंचायत बेलरगाँव के मुख्य बस स्टैंड की नाली लंबे समय से साफ-सफाई के अभाव में जाम और गंदगी से भरी हुई है। नाली की नियमित सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी जमा हो रहा है, जिससे दुर्गंध फैल रही है और राहगीरों तथा स्थानीय व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मोहित साहू अन्य स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और ग्राम पंचायत का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे जलभराव की समस्या उत्पन्न होने की आशंका बनी रहती है।
ग्रामीणों एवं व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि बस स्टैंड की नाली की तत्काल सफाई कराई जाए तथा नियमित रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आम नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके। अब देखना होगा कि जिम्मेदार को