अंडा। दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम पंचायत आमटी में दिनांक 25 मई 2026 को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत नाला सफाई एवं जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ विधिवत पूजा-पाठ एवं नारियल फोड़कर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती दुर्गा पुरुषोत्तम चौधरी द्वारा किया गया।
इस कार्य में वर्तमान में 271 मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। मनरेगा कार्य प्रारंभ होने से ग्रामीणों में उत्साह एवं खुशी का माहौल देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में रोजगार मिलने से उन्हें बाहर पलायन नहीं करना पड़ेगा तथा स्थानीय स्तर पर ही रोजगार का लाभ मिल रहा है। इस कार्य में सभी वर्गों के लोगों को समान रूप से काम करने का अवसर प्रदान किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान सरपंच श्रीमती दुर्गा पुरुषोत्तम चौधरी ने कहा कि ग्राम पंचायत द्वारा ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने एवं गांव के विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। नाला सफाई एवं जीर्णोद्धार कार्य से जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी तथा बरसात के मौसम में ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
इस अवसर पर सचिव उत्तम देशमुख, रोजगार सहायक देव कुमार साहू, खोरबहारा पटेल, देवेन्द्र देशमुख, पंकज पटेल, कन्हैया चौधरी, ओमशंकर यादव, रघुनाथ साहू, हिमांशु पटेल, नीरज साहू, टोपलाल, राजकुमार निषाद, सोनिया बाई, खिलेश्वरी साहू, जानकी साहू, संतोषी यादव, कल्याणी पटेल, डामेश्वरी पटेल, शारदा पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।






