ग्रामीणों व पंचायत द्वारा  अवैध कब्जे के कारण नाली जाम : सड़क पर गंदे पानी जमा होने से फैल रही बीमारियां

पंडरिया । नगर से सटे ग्राम मैनपुरा में नाली नहीं होने के कारण गली में नाली का पानी जमा हुआ है।पिछले कुछ दिनों से यही स्थिति बनी हुई है।ग्रामीणों व पंचायत द्वारा कब्जे के कारण नाली जाम होने की जानकारी दी गई है तथा अवैध कब्जा हटाने की मांग की गई है,किन्तु अब तक कार्यवाही नहीं हुई है।सड़क पर गंदे पानी जमा होने के कारण बदबू व बीमारी फैल रही है।