कोंडागांव/बोरगांव । भारत के इतिहास में पहली बार देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति हेतु एनडीए द्वारा द्रौपदी मुर्मू को प्रत्याशी बनाया गया है। इस सम्बंध में गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए भाजपा युवा मोर्चा कोंडागांव के जिलाध्यक्ष प्रशांत पात्र ने कहा है कि द्रौपदी मुर्मू महिला सशक्तिकरण के पर्याय के साथ जनजातीय समाज का सशक्त चेहरा हैं। इनका संपूर्ण जीवन शिक्षा की उन्नति और जनजातीय वर्ग व गरीबों के कल्याण हेतु समर्पित रहा है।
प्रशांत ने कहा कि राष्ट्रपति जैसे देश के सर्वोच्च पद पर पहली बार बतौर उम्मीदवार एक आदिवासी महिला का चयन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं, जनजातीय समुदायों, पिछड़ों, दलितों तथा वंचितों के लिए फिर एक बार अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। इसके लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा के प्रति सहृदय आभार व्यक्त करता हूँ। हमें विश्वास है कि द्रौपदी मुर्मू देश के लिए एक श्रेष्ठ राष्ट्रपति साबित होंगी।