अंडा। सेक्टर रसमड़ा के ग्राम सिलोदा की आंगनबाड़ी केंद्र सिलोदा मे वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया इस आयोजन पर कार्यकर्ता ललिता राजपूत द्वारा आंगनबाडी के बच्चों के लिए ड्राइंग और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया बच्चों के पालको को भी आमंत्रित किया गया पालको ने उनके बच्चों द्वारा बनाई गईं ड्राइंग पेंटिंग व मिट्टी से बनाये खिलौनो को भी देखा पालक बहुत खुश हुए अपने बच्चे की अच्छी अच्छी कलाकृति देखकर लावन्या की माता हेमा पटेल व रूचि निषाद की माता चित्ररेखा ने कार्यकर्ता से कहा कि जब भी उनका बच्चा कोई अच्छी गतिविधि करता है तों उसकी फोटो व विडिओ हमें भी भेजा करे, जिससे हमें भी अपने बच्चे की गतिविधि पता चले व आगे से हम भी बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र समय पर भेजेंगे कार्यकर्ता द्वारा पालको को सलाह भी दी गईं इस तरह की गतिविधि घर मे भी बच्चे को करवाया करो जिससे बच्चे मोबाइल, टीवी से दूर रहेंगे चित्रकारी मे लावण्या पटेल को प्रथम व गोरांशी को द्वितीय पुरस्कार दिया गया बाकी बच्चों को गतिविधि करने पर प्रोत्साहित किया गया।







