पाटन। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज पूर्व माध्यमिक शाला सुरपा में छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को निखारने के लिए चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी कला व विचारों का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमोद जैन, अध्यक्ष लोकेश्वर निर्मलकर और डाकेश्वर देवांगन उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों के हुनर की सराहना की और उनका हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। स्कूल के शिक्षक और स्थानीय ग्रामीण भी इस गरिमामय आयोजन के साक्षी बने।







