गरीब जरूरतमंद लोगों का घर बनाने का सपना हुआ साकार, पीएम आवास योजना से बदली जिंदगी

गौरेला

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए जीवन का एक नया अध्याय साबित हो रही है। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, निम्न आय वर्ग, और मध्यम आय वर्ग के परिवारों को किफायती और टिकाऊ पक्के मकान उपलब्ध कराना है। यह योजना न केवल आवास प्रदान कर रही है, बल्कि लाखों गरीब परिवारों के जीवन स्तर में सुधार और उनके सपनों को साकार करने में मदद कर रही है।

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगर पालिका परिषद गौरेला क्षेत्र में 1167 आवास स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 990 आवासों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, और लाभार्थी अपने नए घरों में रह रहे हैं। शेष 177 मकानों का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है, जिसे जल्द ही पूरा करने का लक्ष्य है।

यह कहते हैं लाभार्थी
नगरपालिका गौरेला के वार्ड 10 निवासी श्रीमति मीना श्रीवास्तव ने बताया हैं कि कुछ वर्ष पूर्व मेरे पति की गम्भीर बीमारी के कारण देहांत होने के से आर्थिक स्थिति कमजोर हो चुकी थी। प्रधानमंत्री आवास बनाना मेरे परिवार के लिए सपने के सच होने जैसा है। अब हमारे पास सुरक्षित और टिकाऊ घर है।

उन्होंने बताया कि पहले बरसात में हमें काफी परेशानी होती थी, लेकिन अब पक्के घर में रहकर जीवन आरामदायक हो गया है। पानी टपकने और सांप-बिच्छू के डर से भी छुटकारा मिल गया है। मैं छत्तीसगढ़ शासन जिला प्रशासन एवं विशेष रूप से नगरपालिका के सभी अधिकारी-कर्मचारी को तहेदिल से दिल से धन्यवाद देती हूं।

सपने साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम-सीएमओ नारायण साहू
भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में एक
प्रधानमंत्री आवास योजना ने गरीब वर्ग के लोगों को न केवल आवासीय सुरक्षा दी है, बल्कि उनके जीवन में स्थिरता और आत्मनिर्भरता भी लाई है। यह योजना गरीब परिवारों के सपनों को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।छत्तीसगढ़ शासन एवं हमारे विभागीय मंत्री उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी निर्देशन में निकाय में स्वीकृत सभी आवासों का सतत निगरानी कर समय पर पूर्ण कराने प्रतिबद्ध हैं।