पक्के घर का सपना हुआ पूरा, दल्लीराजहरा में 252 आवास पूर्ण,शेष प्रगति पर


दल्लीराजहरा। नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत कुल 327आवास स्वीकृत हुआ है, जिसमें 252 आवास पूर्ण कर लिया गया है। जो कुल स्वीकृत आवास का 77% प्रतिशत है ,शेष आवास प्रगति पर हैं। जिनका नगर पालिका परिषद के अधिकारियों, इंजीनियर द्वारा नियमित मॉनिटरिंग करते हुए ,किस्तों का भुगतान किया जा रहा है ।एवं इस योजना का सभी पात्र हितग्राहियों को लाभ दिया जा रहा है। लोगों को रहने के लिए सुविधाजनक आवास मिल रहा है। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। उक्त जानकारी नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के उप अभियंता भानूप्रकाश घोष एवं सी एल टी सी सैफ क़ाज़ी के द्वारा दी गई है। इस हेतु जिन्हें रहने का आशियाना मिल रहा है उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया है, एवं इससे हितग्राहियों के बीच खुशी का माहौल है।