पाटन। ग्राम पंचायत खर्रा के आश्रित ग्राम बरबसपुर में दुर्गा मंच के पास स्थित बोर बंद हो गई है। इस कारण पानी टंकी में पानी नहीं जा पा रहा है। आसपास के घरों के लोगो को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। घर से दूर स्थित हैंडपंप से पेयजल के पानी लाना पढ़ रहा है।
इससे खासकर महिलाओं को ज्यादा परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है। ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव को जानकारी होने के बाद भी बिगड़े हुए पंप को बनाने का सुध नहीं लिया जा रहा है। यहां पर शासन द्वारा पानी टंकी भी स्थापित है लेकिन पंप बंद होने से उसकी भी उपयोगिता स्मपत्त हो गई है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द बोर को बनवाने की मांग की है।
