
डोंगरगढ़ -केशव साहू की रिपोट
भीषण गर्मी में जल संकट चारो तरफ हो रही इसी बीच डोंगरगढ़ के एसडीएम कार्यालय में ग्राम ठाकुरटोला के ग्रामीण महिलाओ ने अपनी समस्या रखे। ग्रामीणों ने बताया की काफी दिनों से अपने गांव में पीने के पानी की काफी समस्या बनी हुई है। जिसकी कोई सुध लेने को तैयार नहीं इसीलिए महिलाओं ने अपनि समस्या सुनाते हुए बोले की अशोक वर्मा ने गांव में सिंटेक्स की बड़ी बड़ी पानी की टंकी होने के बावजूद ग्रामीण महिलाओ एवं बच्चों को पानी के लिए भटकना पढ़ रहा है क्योंकि सिंटेक्स टंकी तो है लेकिन कनेक्शन नहीं नौटंकी है और पर्याप्त पानी भी नहीं एवं गांव में प्रदूषित पानी पीने को मजबूर है। ग्रामीणों ने अक्रोशित होकर समय दिया है कि 19/05/2022 की तारीख तक पानी की समस्या यदि दूर नहीं हुई, तो पूरे ठाकुरटोला के ग्रामीण एवं भाजपा युवा मोर्चा इस संयुक्त तत्वधान में एसडीएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा। एसडीएम कार्यालय ज्ञापन सौंपने ठाकुरटोला के ग्रामीण महिलाओ सहित भोजराज वर्मा युवा मोर्चा अध्यक्ष लाल बहादुर नगर मंडल, अशोक वर्मा, भुनेश्वर वर्मा, लोकेश वर्मा, सीताबाई वर्मा, रेणुका बाई वर्मा, भान बाई वर्मा पहुंचे।






