नशे में धुत बेटे ने की पिता की बेरहमी से पिटाई,पिता की ईलाज के दौरान हुई मौत,हत्या का मामला दर्ज


पंडरिया।ब्लाक के किशुनगढ़ गांव में पारिवारिक विवाद ने दिल दहला देने वाली घटना का रूप ले लिया। यहां शराब के नशे में धुत एक बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।मामला पंडरिया थाना इलाके का है।पंडरिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम आरोपी विनोद तिवारी (46) शराब के नशे में घर पहुंचा और परिजनों के साथ गाली गलौज करने लगा। इस दौरान उसके पिता शिवकुमार तिवारी(72) ने बेटे के इस व्यवहार का विरोध किया। विरोध से नाराज होकर आरोपी ने पास में रखे डंडे से अपने पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमले में शिवकुमार तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए और लहूलुहान हालत में उन्हें डॉयल 112 कि मदद से पंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। इधर अस्पताल में इलाज के दौरान शिवकुमार तिवारी ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने की गिरफ्तारी-
पिता की मौत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
डीएसपी भूपत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पिता ने शराब के नशे में पीट-पीटकर हत्या की है। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है
घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।शराबखोरी एक बार फिर इस हत्या का कारण बना है,इसके बावजूद लोग इस सामाजिक बुराई से दूर नहीं हो रहे हैं।शराब लगातार गांवों में अपना पैर पसारता जा रहा है।

फोटो आरोपी विनोद तिवारी